फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crooks robbed rupees two lakh from a couple

पुलिस बोली! आगे झगड़ा हो रहा है, अपने जेवरात उतारकर बांध लो

Sun, 05 Nov 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Crooks robbed rupees two lakh from a couple
demo pic
दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर दिनदहाड़े दंपती से पांच तोला वजनी सोने के जेवरात उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अजमेर की है। यहां शहर के सिविल लाइंस थाना इलाके में दिनदहाड़े जतोई दरबार में आयोजित बरसी उत्सव में भाग लेने जा रहे वृद्ध दंपती को दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर लगभग दो लाख की चपत लगाई।

अजयनगर निवासी मुरलीधर देवनानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जतोई दरबार जा रहा था। इसी दौरान सावित्री चौराहे के पास दो बदमाशों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताया और आगे झगड़ा होने की बात कहकर सोने के जेवरात उतारने को कहा।
विज्ञापन


 

कागज में थमा दी प्लास्टिक की चूड़ियां

Crooks robbed rupees two lakh from a couple
loot demo pic
पीड़ित मुरलीधर ने बताया कि फर्जी पुलिसकर्मियों की बात सुनकर उन्हें लगा कि कोई वारदात हुई होगी, ऐसे में उन्हें गहने उतारने को कहा जा रहा है। इस पर उसकी पत्नी ने सोने के कंगन, अंगुठियां उतार दी। इसे बाइक पर बैठे बदमाश ने अपने हाथ में लिया और कागज में लपेटकर जेब में रखने के लिए दे दिए। कुछ ही दूरी पर जाकर जब उन्होंने कागज में लपेटे जेवरात खोले तो उसमें प्लास्टिक की चूड़ियां मिली।

उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed