फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crooks looted four lakh rupees from farmer

किसान देखते रह गया और लूटेरे छीन ले गए....

Tue, 27 Jun 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted four lakh rupees from farmer
demo pic
सीकर में मंगलवार को दिन दहाड़े एक किसान से साढ़े चार लाख की लूट हो गई। किसान अपने घर से लोन की बकाया राशि जमा करवाने के लिए पैसे लेकर आया था। कुछ राशि जमा करवाई और फिर डॉक्टर को दिखाने चला गया। वहां से बाहर आते ही बाइक सवार बदमाश  उसके हाथ से रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात अम्बेडकर सर्किल के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में  हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीकर जिला मुख्यालय पर मंगलवार शाम तीन बाइक सवार लुटेरे किसान से 4 लाख 36 हजार रुपए लूट ले गए। लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर सवार हो कर आए थे। किसान ये रकम बैंक लोन की बकाया राशि करवाने के लिए लाया था। सूचना पर पहुंची उद्योग नगर पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई लेकिन कोई सुराग नहीं निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नेछवा थाना इलाके के विजयपुरा गांव निवासी घासीराम जाट पुत्र बुदराम ने एसबीबीजे बैंक की लक्ष्मणगढ़ शाखा से से लोन ले रखा था। उसके पांच लाख रुपए बकाया थे। ये रकम जमा करवाने के लिए मंगलवार को घर से करीब 4 लाख 70 हजार रूपए लेकर आया था। उसने इसमें से लोन के ब्याज के 28 हजार रुपए ही बैंक में जमा करवाए और बाकी रकम 4 लाख 36 हजार रुपए बैग में रखकर  डॉ. सीताराम रणवा को दिखाने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय अम्बेडकर सर्किल के पास बिना नम्बरों की बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और घासीराम से बैग छीन लिया। कुछ दूर जाने के बाद लुटेरों ने बेग में से रुपयों की थैली निकाल ली और खाली बैग फैंक कर  फरार हो गए।लुटेरों में से बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। हक्के बक्के किसान ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हो गये। सूचना पर प्रशिक्षु आरपीएस मनस्वी चौधरी, उद्योग नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाका बंदी करवाई और आसपास की दुकानों के सीसी टीवी कैमरे खंगाले। पुलिस देर शाम तक मामले की पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed