{"_id":"59e07f3e4f1c1b86698b593f","slug":"criminal-surrenders-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल गया 'गज्जू' का दिल, फायरिंग,लूट और रंगदारी में था बदनाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदल गया 'गज्जू' का दिल, फायरिंग,लूट और रंगदारी में था बदनाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गज्जू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गज्जू गैंग का कुख्यात सरगना और पांच हजार रुपए का ईनामी गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू गुर्जर का दिल बदल गया।
मामला राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से जुड़ा है। यहां आतंक का दूसरा नाम बन चुका गज्जू गैंग का कुख्यात सरगना और पांच हजार रुपए का ईनामी गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू गुर्जर का दिल बदल गया। इसके चलते आज उसने यहां तिजारा के एडीजे कोर्ट नम्बर-1 में सरेंडर कर दिया।
आरोपी गज्जू भिवाडी में रंगदारी मांगने के लिए कई बार फायरिंग कर दशहत फैला चुका है। भिवाड़ी में डेढ माह पहले ही 3 दुकानों पर जमकर फायरिंग की थी और 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगकर व्यापारियों को धमकाया था। गज्जू की हरियाणा और अलवर पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

पुलिस से भी नहीं था कोई डर
भिवाड़ी में 23 अगस्त को दिनदहाड़े अलवर शहर के आदिश ट्रेडर्स, बीकानेर मिष्ठान्न भंडार पर फायरिंग कर लाखों रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। घटना की सूचना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। वहीं, गज्जू गैंग के बदमाश एक के बाद एक प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी के साथ ही फिरौती मांग रहे थे। ऐसे में व्यापारियों में भय का माहौल था। इसके बाद गैंग की गिरफ्तारी के लिए भिवाड़ी पुलिस द्वारा कई टीमों का गठन कर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व उतरप्रदेश के कई हिस्सों में रवाना की गई थी। आखिरकार पुलिस के दबाव को देखते हुए गज्जू ने सरेंडर कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक भिवाड़ी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि गज्जू हरियाणा और राजस्थान में दो दर्जन से अधिक मामलो में वांछित था। पुलिस पर भी आरोपी कई बार फायरिंग कर चुका है। पुलिस के दबाव को देखते हुए आरोपी गज्जू ने सरेंडर किया है।