{"_id":"59c3a0a84f1c1b32688b5b84","slug":"councilor-demands-bribe-in-pali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये पार्षद साहब ले रहे थे लाखों रुपए की रिश्वत, रंगेहाथ धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये पार्षद साहब ले रहे थे लाखों रुपए की रिश्वत, रंगेहाथ धरे गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए रिश्वत देने के मामले आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार जनप्रतिनिधि अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाने के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।
मामला पाली जिले का है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालोर टीम ने आज पाली के तखतगढ़ नगरपालिका के दो पार्षदों को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे तखतगढ़ नगरपालिका परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक एक साथ दो पार्षदों के रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की सूचना ने यहां नगरपालिका अधिकारियों को भी चौंका दिया।
एसीबी एसपी अजयपाल लाम्बा ने बताया कि तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रंजना खांसी के पति रमेश कुमार घांची ने जालौर एसीबी को शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि नगर पालिका के भाजपा पार्षद केसाराम व मुकेश कुमार ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाने की एवज में छह लाख रुपए की मांग की थी।

रंगे हाथों हुए गिरफ्तार
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जालौर एसीबी के डीएसपी अनराज पुरोहित ने कार्रवाई करते हुए पार्षद केसाराम और मुकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
उधर, मामला सामने आने के बाद लोगों में भी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि जब उनका प्रतिनिधित्व करने वाले ही रिश्वत लेते पकड़े जाएंगे तो अधिकारियों पर कैसे लगाम लगेगी।