फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress will get meeting for three days in Jaipur;

जयपुर में तीन दिन चलेगा कांग्रेस का मंथन, बनेगी रणनीति

Fri, 19 May 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 19 May 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
 Congress will get meeting for three days in Jaipur;
कांग्रेस - फोटो : Demo pic
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने व पार्टी की आगामी रणनीति बनाने के लिए 22, 23 और 24 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जिलेवार प्रमुख कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, प्रदेश सहप्रभारी विवेक बंसल, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, देवेन्द्र यादव व तरुण कुमार की उपस्थिति में संगठन के भावी कार्यक्रमों को निर्धारित करने के लिए प्रमुख कांग्रेसजन अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में तीन दिनों तक जिलेवार मंथन होगा। इनमें 22 मई को बून्दी, कोटा शहर व देहात, झालावाड़, बारां, राजसमन्द, जोधपुर शहर व देहात, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा जिलों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसके बाद 23 मई को टोंक, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली, उदयपुर शहर व देहात, बीकानेर शहर व देहात, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में संगठन की स्थिति पर मंथन होगा। वहीं, 24 मई को अजमेर शहर व देहात, सीकर, चूरू, करौली, नागौर, झुन्झुनूं, अलवर, दौसा, जयपुर देहात व जयपुर शहर का मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें जिला कांग्रेस कमेटियों के जिलों के प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायक, लोकसभा चुनाव—2014 एवं विधानसभा चुनाव—2013 के कांग्रेस प्रत्याशी, संबंधित जिले में निवास करने वाले एआईसीसी पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, विभागों व प्रकोष्ठों तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed