{"_id":"5991880c4f1c1b47688b4802","slug":"congress-leaders-protest-against-lodging-of-case-against-former-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश, थाने का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश, थाने का किया घेराव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने से खफा कांग्रेसियों और उनके समर्थकों का गुस्सा आज फूट पड़ा।
दरअसल राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल पिछले दिनों कोटा में नवनिर्मित हैंगिंग ब्रिज के जबरन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद धारीवाल समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इसके विरोध में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरकेपुरम थाने का घेराव किया और थानाधिकारी को हटाने की मांग की गई। कांग्रेस प्रदर्शन के देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पूर्व मंत्री दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। साथ ही, जल्द हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाये। कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली के रूप में आरकेपुरम थाने पर पहुंचे थे।
वहीं, प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि इसी महिने 29 अगस्त को पीएम नरेन्द्र मोदी प्रदेश में उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कोटा के हैंगिंग ब्रिज उदघाटन के लिए भी पीएम का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। यदि कार्यक्रम को अंतिम हरी झंडी मिलती है तो पीएम 29 अगस्त को कोटा भी आएंगे।