फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   company did fraudulent with 450 youth in the name of job in singapore

सिंगापुर में नौकरी का झांसा, 450 युवकों से ठगे 3 करोड़

Wed, 07 Jun 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
company did fraudulent with 450 youth in the name of job in singapore
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए युवक बासनी थाने में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : amar ujala
जोधपुर में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब साढ़े चार सौ युवकों से करोड़ों रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। बासनी पुलिस थाने के चक्कर काटने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर बुधवार को ठगी के शिकार हुए युवकों ने थाने पर प्रदर्शन  किया।
विज्ञापन


पीड़ित युवक गुलाब सिंह ने बताया कि ठगी का आरोपी जीईओ इंटरनेशनल कंपनी का मालिक जगदीश राजपुरोहित ने सिंगापुर भेजने की बात कहते हुए प्रति व्यक्ति से 70 हजार रुपए लिए और वहां की एक आॅयल कंपनी द्वारा वीजा भेजे जाने का हवाला देकर डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन दिलाने का भी झांसा दिया। इसके अलावा कंपनी मालिक ने उन्हें कम्पनी का ऑफर लेटर भी दे दिया। आरोपी ने युवकों से सिंगापुर भेजे जाने के लिए कंपनी में 50 हजार रुपए का चेक जमा करवाया। साथ ही बीस हजार रुपए कमीशन के रूप में लिए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने शिकायत की कि लोगों ने आरोपी की बातों में आकर सत्तर हजार रुपए दे दिए और कमीशन भी दे दिया। करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद जीईओ कंपनी के मालिक जगदीश सिंह एवं उनके साथ कार्य करने वाले लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शक हुआ तो वह कंपनी के कार्यालय पर गए वहां और भी कई लोग मिले, जिनके साथ ठगी हुई थी। कुछ दिन बाद मालूम चला कि वह खुद सिंगापुर गया हुआ है।

पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज,आरोपी को भी छोड़ा

युवकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के बावजूद भी पुलिस ने जीईओ कंपनी के मालिक जगदीश पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। बुधवार को सैंकड़ो की संख्या में जब पीड़ित युवक बासनी थाने में जीईओ कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने पहुंचे तो बासनी थाना पुलिस जगदीश को थाने लेकर तो आई मगर पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे कुछ देर पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।

हालांकि प्रदर्शन की सूचना के बाद मीडियाकर्मी थाने पहुंचे तो हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वाशन दिया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed