फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   college teacher rape with her girl student at mount abu

एजूकेशनल ट्यूर के दौरान लेक्चरर ने किया छात्रा के साथ रेप, बनाया वीडियो

Thu, 06 Apr 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Apr 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
college teacher rape with her girl student at mount abu
rape - फोटो : daily mail
जयपुर से माउंट आबू गए एक एजूकेशनल ट्यूर के दौरान कॉलेज के एक लेक्चरर ने हदें पार कर दी। उसने इसी कॉलेज की एक 22 वर्षीया छात्रा को देर रात कमरे में किसी बहाने बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन से उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


माउंटआबू उपाधीक्षक विजयपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिनेश गुर्जर मूल रुप से फागी तहसील के गांव रेता का रहने वाला है। वह जवाहर सर्किल सिद्दार्थ नगर स्थित एक निजी कॉलेज में लेक्चरर है। गत 28 जनवरी को कॉलेज का एक एजुकेशन ट्यूर माउंट आबू गया था। जहां 26 वर्षीय आरोपी लेक्चरर दिनेश ने 22 वर्षीया छात्रा को बहाना कर कमरे में बुलाया। छात्रा का आरोप है कि दिनेश ने उसे नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर मोबाइल पर वीडियो क्लिपिंग बनाने की बात कहकर धमकाया।
विज्ञापन


ट्यूर से लौटते वक्त ही छात्रा ने पति को इसकी जानकारी दे दी। तब पीड़िता और उनका पति ने माउंटआबू पहुंच कर एसटीएससी एक्ट व दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज करवाया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब चार दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी

college teacher rape with her girl student at mount abu
rape case - फोटो : Demo pic
केस की जांच तत्कालीन सीओ माउंटआबू प्रीती कंकाणी को सौंपी गई। कई दिनों तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पी​ड़िता और उसके पति ने राज्य महिला आयोग, मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस मुख्यालय के चक्कर लगाकर लेक्चरर की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन आरोपी दिनेश का पता नहीं चला।

अब केस की तफ्तीश कर रहे सीओ विजयपाल सिंह संधू को दिनेश के जयपुर में होने का पता चला। तब सांगानेर थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा और उनकी टीम के सहयोग से माउंटआबू पुलिस ने दिनेश को बुधवार देर रात को पकड़​ लिया। पुलिस ने गुरुवार को माउंटआबू की कोर्ट में पेशकर दिनेश को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed