{"_id":"592d756c4f1c1bea53bdbdb6","slug":"college-principal-and-lady-assistant-arrested-in-sanganer-by-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगानेर में रिश्वत लेते कॉलेज प्रिंसीपल व महिला टीचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांगानेर में रिश्वत लेते कॉलेज प्रिंसीपल व महिला टीचर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ललिता देवी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई कर सांगानेर जिले में एक कॉलेज प्रिंसीपल और एक महिला टीचर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसीबी के एडिशनल एसपी पृथ्वी सिंह व इंस्पेक्टर अनिता मीणा के नेतृत्व में की गई। एसीबी के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ललिता पवन सांगानेर के ग्वार ब्रह्मानंद दादिया स्थित उजास कॉलेज आॅफ एजुकेशन में प्रिंसीपल है। जबकि दूसरी आरोपी लता शर्मा है, जो कि कॉलेज में टीचर है। उनके खिलाफ रामकिशन विश्नोई ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वह खुद और उसका एक भाई व बहन उजास कॉलेज में बीएसटीसी प्रथम वर्ष के छात्र है। जहां कॉलेज की प्रिंसीपल ललिता पवन परीक्षा प्रवेश पत्र और पूरे साल की उपस्थिति देने की एवज में तीनों से कुल 61 हजार 500 रुपये की मांग कर रही है। इनमें रिश्वत की 43 हजार रुपए वह पहले दे चुका है।
शेष 18 हजार 500 रुपए बाकी रह गए थे। जिसे लेकर प्रिंसीपल उसे परेशान कर रही है। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी की टीम मंगलवार को कॉलेज पहुंची। जहां पीड़ित रामकिशन रिश्वत की रकम 12 हजार रुपए लेकर गया। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी ने टीचर लता शर्मा को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में रिश्वत प्रिंसीपल ललिता के लिए रिश्वत लेने की बात सामने आई। तब एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।