{"_id":"5a4622b44f1c1bcf6d8b6c02","slug":"cisf-inspector-god-death-in-road-accident-at-jaipur-pratap-nagar-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की जान पर भारी ट्रक की रफ्तार, चली गई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की जान पर भारी ट्रक की रफ्तार, चली गई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफ्तार का कहर जारी है। इस बार रफ्तार का यह कहर सीआईएसएफ के एक इंस्पेक्टर की जान पर भारी पड़ा। जिसमें तेज रफ्तार एक ट्रक बीती देर रात इंस्पेक्टर को कुचल कर निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना अनुसंधान इकाई केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार अमर सिंह गुर्जर थे। वह सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर थे। यहां जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात थे। वह परिवार के साथ आगरा रोड पर पालड़ी मीणा में रहते थे। बताया जा रहा है कि कल रात को बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी प्रताप नगर थाना इलाके में कुंभा मार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने इंस्पेक्टर अमर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें रोंदते हुए निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमर सिंह के शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।