{"_id":"599fe9384f1c1bd81b8b4892","slug":"chori-in-jain-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भक्त सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां नहीं मिले भगवान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भक्त सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां नहीं मिले भगवान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में यहां(गोले में) लगी थी मूर्ति
- फोटो : amar ujala
रोजाना की तरह आज भी भक्त यहां पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे, लेकिन वे दंग रह गए। मंदिर में भगवान नहीं मिले।
दरअसल, घटना अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके की है। यहां देर रात अज्ञात चोरों ने मौजपूर कस्बे के पचौरी मोहल्ले में स्थित प्राचीन जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां से 35 किलो वजन की तिजोरी को उखाड़कर ले गए। हालांकि, तिजोरी में करीब 8 से 10 हजार की नगद राशि होना ही बताया जा रहा है। साथ ही, मंदिर में प्राचीन अष्टधातु की एक मूर्ति भी चोरों के द्वारा ले जाना बताया गया है। इस मूर्ति के साथ-साथ चार चांदी के छत्र, तीन मूर्ति पीतल और काशी की थी, उन्हें भी चोर ले गए।
मंदिर परिसर में जब भक्त सुबह पूजा करने के लिए पहुंचे तो भगवान की मूर्ति वहां नहीं देखकर घटना की जानकारी लगी। इस पर सैकड़ों की तादात में लोग मंदिर में एकत्र हो गए और चोरी की घटना पर रोष जताया।

Trending Videos
डॉग स्क्वाड भी जांच करने पहुंची
डॉग स्क्वाड
- फोटो : amar ujala
उधर, सूचना पर लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू करी है।
अलवर से कंट्रोल रूम के द्वारा बुलाई गई डॉग स्क्वाड टीम भी मंदिर परिसर में पहुंची। लोगों का कहना है कि मौजपुर के ही बलदेवजी महाराज की मंदिर में भी चोरी हुई थी। मौजपुर गांव में चोरियों का होना अब आम हो गया है। इसके बावजूद चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।