{"_id":"5a6355454f1c1b67268b5818","slug":"chori-in-ajmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में सो रहे थे सभी, उठे तो ये सब देख आंखे खुली रह गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींद में सो रहे थे सभी, उठे तो ये सब देख आंखे खुली रह गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बारे में बताती महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पुलिस जहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं चोर इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना अजमेर शहर के क्लाॅक टावर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। यहां आशागंज में चोरों ने चार मकानों पर धावा बोला। हालांकि, तीन मकानों से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा, जबकि अर्जुन रामचंदानी के घर से लाखों का माल उड़ा ले गए। अर्जुन का परिवार जिस कमरे में सो रहा था, उसकी अलमारी में ही रखी 40 हजार की नगदी व एक लाख रुपए से अधिक के सोने के आभूषण चोर चुराकर ले गए। अर्जुन रामचंदानी की पत्नी लता ने बताया कि चोरों ने उन पर नशीला पदार्थ छिड़का, ताकि उनकी नींद नहीं खुल सके। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।