{"_id":"5a0bea424f1c1b8d698bb856","slug":"child-involved-in-the-double-murder-case-ran-away-from-the-child-rectification-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में शामिल बाल अपचारी, दोबारा बाल सुधार गृह से भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में शामिल बाल अपचारी, दोबारा बाल सुधार गृह से भागा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड
- फोटो : Demo pic
दोहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी बाल अपचारी का शातिराना अंदाज पुलिस के सामने ज्यादा नहीं टिक पाया। बाल सुधार गृह में रह रहा यह बालअपचारी वहां मौजूद स्टॉफ को गच्चा देकर भाग निकला था। लेकिन पुलिस से ज्यादा दिनों बच नहीं सका और फिर से पकड़ा गया।
यह मामला है राजस्थान के पाली जिले में रायपुर पुलिस थाना इलाके का। जहां दोहरे हत्याकांड में शामिल नामजद बाल अपचारी को निरूद्ध किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जहां से बाल अपचारी को बाल सुधार गृह, पाली में भेज दिया गया था।
यह आरोपित बाल अपचारी 12 नवंबर की रात को मौका पाकर बाल सुधार गृह से फरार हो गया था। इससे पहले भी वह ऐसा कर चुका था। बाल सुधार गृह से भागने की बालअपचारी का दूसरा कारनामा था। बाल अपचारी दोहरी नृसंश हत्या मामले में अभियुक्त है।

Trending Videos
इसलिए, एक-दूसरे पर जानलेवा हमले की संभावना
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
फरार होकर अपने गांव आने पर विपक्षी पार्टी द्वारा बदले की भावना से बाल अपचारी की जान को खतरा होने की संभावना थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव के निर्देशन में रायपुर थानाप्रभारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में बाल अपचारी की तलाश की गई।
पुलिस को आशंका थी कि बाल अपचारी भी फरार होकर बदले की भावना से अन्य कोई अपराध कर सकता है। ऐसे में उसे बीते दिन मुखबिर की सूचना पर कालब कलां की पहाड़ियों से निरूद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित बालअपचारी एक खतरनाक अपराधी है।