फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Child escaped from the clutches of the kidnappers

किडनेपर्स को देकर गच्चा घर पहुंचा बच्चा

Thu, 09 Mar 2017 05:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Child escaped from the clutches of the kidnappers
किडनैपिंग
आपने यह तो सुना होगा कि हिम्मत करने वाले का साथ तो भगवान भी देता है। इसको साकार कर दिखाया है अजमेर केे एक बच्चे ने। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले अजमेर के 13 वर्षीय गौरव भाटी ने सूझबूझ और दिलेरी से अपहरणकर्ताओं को ही गच्चा दे दिया।
विज्ञापन


अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि गौरव बृहस्पतिवार को तेजाजी की देवली के पास रहने वाली टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने गया था। वापस आते समय रास्ते में एक वैन आकर उसके पास रुकी। वैन में से उतरे लोगों ने उसका मुंह भींचकर गाड़ी में बिठा दिया। अपहरणकर्ता वैन को नसीराबाद रोड़ की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान बिहारीगंज के पास उन्होंने किसी कारणवश वैन का साइड में लेकर रोकी। इसका फायदा उठाकर गौरव तुरंत वैन से उतरकर भागा। पास की गलियों में घुसकर उसने एक दुकानदार को आपबीती बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन


गौरव ने पुलिस को चार अपहरणकर्ताओं के होने की बात कही है, जिसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में जुट गई है। मामले में आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि पहले भी नया बाजार सहित कई अन्य इलाकों में अपहरण का प्रयास करने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed