फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chief Alert's False PA Becomes Sexually Suspended for Getting Job

मुख्य सचेतक का फर्जी पीए बन युवती को दिया नौकरी का झांसा और किया देह शोषण

Wed, 26 Apr 2017 03:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Apr 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Alert's False PA Becomes Sexually Suspended for Getting Job
rape - फोटो : File Photo
राजस्थान के मुख्य सचेतक कालूराम गुर्जर का फर्जी पीए बनकर सौरभ नाम के युवक ने भरतपुर में एक युवती को उसकी बहन को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उससे 60 हजार रुपए लिए और अपने साथ रख उसका देहशोषण करता रहा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने 23 अप्रैल को खुद मुख्य सचेतक कालूराम गुर्जर को उनके मोबाइल फोन पर अपना दर्द बताया तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस मामले में कालूराम गुर्जर के गनमेन बिहारी लाल ने ज्योति नगर थाने में 25 अप्रेल को मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर गुमान सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभी तक पीड़िता और आरोपी समाने नहीं आए है। लेकिन बिहारीलाल द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक युवती ने 23 अप्रैल को गुर्जर के मोबाइल पर फोन किया। तब फोन गनमेन बिहारीलाल के पास था। युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात सौरभ नाम के एक युवक से हुई थी। उसने खुद को मुख्य सचेतक का पीए बताया और पीड़िता की बहन को अपनी पहचान से नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके एवज में मांगे गए 60 हजार रुपए लेकर पीड़िता आरोपी सौरभ के घर पहुंची। तब सौरभ ने उसे प्रभाव में ले लिया। साथ रखा और झांसा देकर कुछ माह तक देहशोषण करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती ने फोन काट दिया। तब बिहारी लाल ने गुर्जर को इसकी जानकारी दी। गुर्जर ने अपने आॅफिस में पता लगवाया तो वहां सौरभ नाम को कोई उनके स्टॉफ में नहीं था। बल्कि वहां पांच लिफाफे मिले। जिन पर सौरभ का नाम लिखा था। इनको खोलकर देखने पर उनमें डीग, कुम्हेर व भरतपुर के छह युवकों के नाम, फोटो व दस्तावेज रखे थे। संभवतया इन युवकों को भी नौकरी का झांसा देकर सौरभ ने रुपए हड़प लिए। इन लिफाफों पर आरोपी सौरभ का मोबाइल नंबर लिखा था। उससे बातचीत हुई तो सौरभ ने भरतपुर में मौजूद होना बताया। पुलिस अब लिफाफों पर लिखे नाम व पते के आधार पर अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed