{"_id":"593be1494f1c1ba26b8b459e","slug":"chain-snaching-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में मंदिर से घर लौट रही महिला की चेन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदयपुर में मंदिर से घर लौट रही महिला की चेन तोड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में चेन स्नैचर के हौंसले बुलंद हैं। इसकी बानगी यहां शनिवार को देखने को मिली। चेन स्नैचर एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। महिला मंदिर से घर लौट रही थी।
घटना उदयपुर शहर के पॉश इलाके अशोक नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां शक्ति नगर स्थित जैन मंदिर से बुजुर्ग महिला सरस्वती मेहता (69) दर्शन कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसे धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन खींचकर तोड़ ले गए। इससे महिला नीचे गिर गई और उसके चोट भी आई है। महिला ने भूपालपुरा थाने में इस सम्बंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि चेन ढाई तोले की थी। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढंक रखा था। वह संभली तब तक चेन तोड़ने वाले दोनों युवक भाग चुके थे।