फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chain snaching in udaipur

उदयपुर में मंदिर से घर लौट रही महिला की चेन तोड़ी

Sat, 10 Jun 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
chain snaching in udaipur
सरस्वती मेहता
उदयपुर में चेन स्नैचर के हौंसले बुलंद हैं। इसकी बानगी यहां शनिवार को देखने को मिली। चेन स्नैचर एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। महिला मंदिर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


घटना उदयपुर शहर के पॉश इलाके अशोक नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां शक्ति नगर स्थित जैन मंदिर से बुजुर्ग महिला सरस्वती मेहता (69) दर्शन कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसे धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन खींचकर तोड़ ले गए। इससे महिला नीचे गिर गई और उसके चोट भी आई है। महिला ने भूपालपुरा थाने में इस सम्बंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि चेन ढाई तोले की थी। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढंक रखा था। वह संभली तब तक चेन तोड़ने वाले दोनों युवक भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed