फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chain snacher women arrested in ajmer

जब ये लेडीज गैंग पब्लिक के हाथ आई तो हुआ ऐसा

Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
chain snacher women arrested in ajmer
आज यहां रोडवेज बस स्टैंड पर पांच महिलाओं ने एक अन्य महिला के साथ ऐसा किया कि जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। जिसके बाद पब्लिक ने ही इन्हें सबक सिखा दिया।
विज्ञापन


गिरोह की पांच महिलाओं को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तोड़ी गई चेन बरामद कर ली है। पकड़ी गई सभी महिलाएं भीलवाड़ा की हैं।

दरअसल, ब्यावर के नेहरू नगर निवासी शांतिदेवी अजमेर से ब्यावर का सफर करने के लिए निकली थी। इसी दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ महिलाओं ने उसे घेर लिया। इन महिलाओं ने शातिराना अंदाज से उसकी दो तोला वजनी सोने की चेन काट ली। इसकी उसे भनक लग गई। चेन काटने के बाद सभी महिलाएं भागने लगी। तभी शांतिदेवी ने चिल्लाना शुरू किया तो पब्लिक ने भी महिलाओं के पीछे दौड़ लगा दी। टैम्पो चालकों व यातायात पुलिस के जवानों द्वारा महिलाओं को पकड़ लिया गया। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। इनसे और भी वारदात खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed