{"_id":"58b912944f1c1b8759831259","slug":"chain-chor-gang-arrest-at-nagor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भटिंडा से राजस्थान तक चुराई 24 महिलाओं की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटिंडा से राजस्थान तक चुराई 24 महिलाओं की चेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
पंजाब के भटिंडा जिले से लेकर हरियाणा, राजस्थान तक महिलाओं के गले से सोने की चेन चुराने वाले एक अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर नागौर जिले की मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरोह में शामिल दो बालिकाओं को भी पकड़ा है। यह गिरोह सत्संग कीर्तन, भीड़भरे बाजार, बसों में सफर करते वक्त महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग व चोरी की वारदातें करते है। गिरोह के कब्जे से पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार बरामद की है। गिरोह ने भटिंडा से राजस्थान तक चेन चोरी की 24 से ज्यादा वारदातें कबुल की है।
पुलिस अधीक्षक नागौर देशमुख पारिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला आरती पत्नी अजय सिंह उम्र 25 साल है, जो कि झुग्गी झौपड़ी थाना कैनाल भटिण्डा पंजाब की रहने वाली है। दूसरा आरोपी अमर सिंह उर्फ करण उत्तरप्रदेश के बटपुरी दादरी, नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है, अभी हाथी खेडा कनेडी जिला अजमेर में रहता है।

Trending Videos
भटिंडा में ससुराल से शुरु की चेन चोरी की शुरुआत
jail
- फोटो : demo pic
एसपी नागौर देशमुख पारिस ने बताया कि आरती एवं अमर सिंह से पूछताछ की जा है। जिसमें आरती ने अपने ससुराल भटिण्डा से पिछले एक साल में करीब 10 चेन, गंगानगर रेल्वे स्टेशन से 2 चेन, जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन से करीब दो-ढाई माह पूर्व 3 चेन, 23 फरवरी 17 को कुड़की थाना रास जिला पाली से शिवरात्री मेले में 1 चेन, पिछले एक माह में अजमेर में मन्दिर से 2 चेन चुराई थी, दादरी गोतम बुद्धनगर युपी से 2 चेन व धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा से 2 चेन अपनी नाबालिक बहिनों व अपने भाई अमर सिंह के सहयोग से चुराना कबूल किया।
सास व मां की मदद से बेची चुराई गई सोने की चेन
jail
- फोटो : demo pic
उन्होंने ने बताया कि चुराया हुआ माल अपनी मां सोना उर्फ सपना निवासी नोएडा जिला गोतम बुद्ध नगर यूपी हाल निवासी हाथी खेडा,थाना गंज जिला अजमेर व सास माधई निवासी झुग्गी झौपडीयां भटिण्डा पंजाब की मदद से बेचना बताया।
यह गिरोह भीड़भाड़ वाले ईलाके व रेल्वे स्टेशन,बस स्टेण्ड़, मेले व मन्दिरों में भीड़ के समय महिलाओं की चेन चुराते हैं। गिरोह में आरोपी आरती की दो नाबालिक बहनें भी शामिल है, जिन्हें बालिका सरंक्षण गृह अजमेर में भेजा गया है।