{"_id":"593e99791126f4c80b8b4919","slug":"chain-and-purse-snetcher-gang-active-in-the-jaipur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चेन व पर्स स्नेचर गिरोह सक्रिय, चार महिलाओं से वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में चेन व पर्स स्नेचर गिरोह सक्रिय, चार महिलाओं से वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
bike loot
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से राहगीर महिलाओं के गले से चेन और हाथों से पर्स छीनने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले चौबीस घंटे में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चार महिलाओं से सोने की चेन और नकदी भरे पर्स लूटे।
बजाज नगर थाना इलाके में महावीर नगर निवासी शकुन्तला शर्मा से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। वह रविवार को सुबह दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। इसी तरह, जवाहर सर्किल थाना इलाके में मालवीय नगर निवासी शुभदा शर्मा के साथ वारदात हुई। वह रविवार को मंदिर जा रही थी। तभी काली मंदिर, गिरधर मार्ग पर बाइक सवार बदमाश उनके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। वह संभल पाती इससे पहले बदमाश आंखों से ओझल हो गए।
वहीं,सांगानेर सदर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोविन्ददेव कॉलोनी निवासी पीयूष की बहन व भाभी से पर्स लूट की वारदात की। शनिवार शाम को परिवादी पीयूष की भाभी व बहन चोखी ढाणी की ओर से पैदल—पैदल घर लौट रही थी। तभी बाइकर्स लूटेरे उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लूटे गए पर्स में साढ़े 10 हजार रुपए, मोबाइल फोन व जरुरी सामान रखा था। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। वारदात की जगहों के आसपास सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।