{"_id":"5954bdb64f1c1b2e278b49b4","slug":"busted-business-of-making-fake-ghee-huge-amount-of-ghee-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली देशी घी बनाने के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली घी बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली देशी घी बनाने के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली घी बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
ghee
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली देशी घी बनाने के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली घी के पीपे और खुला घी बरामद किया है। यह नकली देशी घी ब्रांडेड घी कंपनियों के पैकेट और पीपों में भरकर बेचा जा रहा था।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सवाई माधोपुर पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बुधवार को सवाई माधोपुर के बजरिया इलाके में की। जहां अवैध रुप से चल रहे नकली घी बनाने के कारखाने में छापा मारकर करीब 130 नकली देशी घी के पीपे तथा 335 किलोग्राम नकली देशी घी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ने बताया कि यह कार्रवाई सीओ सुभाष चन्द मिश्रा के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर अन्जली अजीत जौरवाल व उदयभान के नेतृत्व में डाॅ0 महेश माहेश्वरी, आरसीएचओ जनरल अस्पताल सवाई माधोपुर की टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरिया में एक दुकान पर नकली देशी घी अवैध रुप से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने बालाजी दुग्ध डेयरी के संचालककर्ता अशोक कुमार शर्मा के रिको एरिया खेरदा स्थित गोदाम पर छापा मारकर 130 नकली देशी घी के पीपे, 200 किलोग्राम खुला नकली देशी घी, हेमराज शर्मा की शर्मा दुग्ध डेयरी की दुकान से 15 किलोग्राम नकली देशी घी व गोविन्द प्रसाद जैन की गणेश दुग्ध डेयरी से 120 किलोग्राम नकली देशी घी मिलने पर नकली देशी घी के सैम्पल मौके से फूडइंस्पेक्टर नरेश तेजारा के द्वारा लिये गए।