{"_id":"5911b29a4f1c1b38548529c5","slug":"businessman-sons-suicide-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस बेटे को बाप ढूंढ रहा था वह फंदे पर लटका मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस बेटे को बाप ढूंढ रहा था वह फंदे पर लटका मिला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर के चौपासनी रोड स्थित होटल वुडलैण्ड में ठहरे कपड़ा व्यवसायी के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया गया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर में रहने वाले मुरलीधर सचदेवा रेडिमेड कपड़ों का व्यापार करता है। उसका 23 वर्षीय बेटा हितेश अपने घर से 6 मई को निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने 7 मई को प्रताप नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने चौपासनी रोड स्थित होटल वुडलैण्ड के कमरे में फंदा लगा लिया है। प्रताप नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसकी पहचान हितेश के रूप में की। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
मृतक हितेश की शादी को डेढ़ साल हुए थे। उसकी पत्नी कुछ समय तक उसके साथ रही फिर छोड़ कर चली गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी डिप्रेशन में उसने फंदा लगाया है। उसकी बाइक भी पुलिस ने कायलाना के पास से बरामद की है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।