फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bus collided with the car, the death of junior engineer of the city council

बस ने कार को टक्कर मारी, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता की मौत

Fri, 23 Jun 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 23 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with the car, the death of junior engineer of the city council
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo pic
राजस्थान के राजसमन्द जिले में चारभुजा के पास कितेला के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू बस ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार कपिल कुमार कलवाड़िया (32) जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे। वह राजसमंद नगर परिषद में कनिष्ठ अभियंता पद पर पदस्थापित थे और जयपुर में आयोजित नगरीय निकाय विभाग की बैठक में हिस्सा लेकर शुक्रवार सुबह राजसमंद लौट रहे थे। इसी बीच चारभुजा थाना क्षेत्र के कितेला के पास नेशनल हाइवे नंबर आठ पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही वीडियोकोच बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार उछलकर गिरी और उसमें सवार कपिल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर कपिल कुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कपिल ने दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलने पर राजसमंद नगरपरिषद के सभापति सुरेश पालीवाल व आयुक्त ब्रजेश राय समेत आला अधिकारी—कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को जयपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed