{"_id":"59e8f3cb4f1c1bd9798b7558","slug":"bullets-shot-between-the-firecrackers-at-deepawali-elderly-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर पटाखों के बीच चली गोलियां, बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपावली पर पटाखों के बीच चली गोलियां, बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 20 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश में एक गुट ने दीपावली पर दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर गाड़ियों से भाग निकले। वहीं, हत्या की खबर से स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह मामला है राजस्थान में बाड़मेर जिले के नांद गांव का। जहां हथियारबंद हमलावर दीपावली की रात को तीन गाड़ियों में बैठकर आए और फायरिंग कर एक परिवार की खुशियां छीन ली और बेखौफ भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक नांद गांव की आदर्श बस्ती में रहने वाले अर्जुनराम और कुछ अन्य लोग नांद चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान तीन वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर चौराहे पर खड़े लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच फायरिंग की वजह से

दोनों गुटों में किसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद
फायरिंग कर अर्जुनराम की हत्या
- फोटो : Demo pic
एक गोली वहां मौजूद अर्जुनराम को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर अर्जुनराम को राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते बाड़मेर एसपी गगनदीप सिंगला समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में गांव की किसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। संभवतया इसी रंजिश में एक गुट ने फायरिंग कर अर्जुनराम की हत्या कर दी।