फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bullets shot between the firecrackers at Deepawali, elderly death

दीपावली पर पटाखों के बीच चली गोलियां, बुजुर्ग की मौत 

Fri, 20 Oct 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 20 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Bullets shot between the firecrackers at Deepawali, elderly death
फायरिंग - फोटो : Demo pic
दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश में एक गुट ने दीपावली पर दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर गाड़ियों से भाग निकले। वहीं, हत्या की खबर से स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह मामला है राजस्थान में बाड़मेर जिले के नांद गांव का। जहां हथियारबंद हमलावर दीपावली की रात को तीन गाड़ियों में बैठकर आए और फायरिंग कर एक परिवार की खुशियां छीन ली और बेखौफ भाग निकले। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नांद गांव की आदर्श बस्ती में रहने वाले अर्जुनराम और कुछ अन्य लोग नांद चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान तीन वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर चौराहे पर खड़े लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच फायरिंग की वजह से
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गुटों में किसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद

 Bullets shot between the firecrackers at Deepawali, elderly death
फायरिंग कर अर्जुनराम की हत्या - फोटो : Demo pic
एक गोली वहां मौजूद अर्जुनराम को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर अर्जुनराम को राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते बाड़मेर एसपी गगनदीप  सिंगला समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में गांव की किसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। संभवतया इसी रंजिश में एक गुट ने फायरिंग कर अर्जुनराम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed