फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Break up- nursing student found dead in alwar

प्रेमिका के कारण हुई छात्र की ये हालत, घरवालों का आरोप

Thu, 14 Dec 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Break up- nursing student found dead in alwar
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह एक लड़की के प्यार में ऐसा पड़ा कि उसने अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा दी। घरवालों का कहना है कि बेटे के साथ ऐसा केवल प्रेमिका के कारण ही हुआ है।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के अलवर का है। यहां एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस जहां इसे आत्महत्या मान रही है, वहीं परिजन इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं।

अलवर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत स्थानीय गणपति विहार कॉलोनी में नर्सिंग स्टूडेंट ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि साहब जोड़ा निवासी एक युवती ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी थी कि मनोज मेघवाल की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से था प्रेम प्रसंग

Break up- nursing student found dead in alwar
breakup
परिजनों ने आरोप लगाया है कि ककराली निवासी मनोज मेघवाल पिछले लंबे समय से अलवर के सानिया अस्पताल में कार्यरत था और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। वहीं पिछले 1 वर्ष से एक युवती से मनोज का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उन्होंने कहा कि मनोज का अपनी प्रेमिका से विवाद हो गया था जिसके चलते उसकी संदिग्ध मौत हुई है। मृतक की प्रेमिका और उसके परिजनों द्वारा आज सुबह उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई।

वहीं शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का संदेह जताया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed