{"_id":"593cf5f94f1c1b2e6a9beb57","slug":"bloody-conflicts-over-occupation-of-house-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलवर: मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के दाईका गांव में एक मकान पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
अलवर के कोटकासिम थाना क्षेत्र के दाईका गांव में रविवार को यह संघर्ष हुआ। घायल गोपीराम का आरोप है कि निहाल सिंह जाटव उनकी एक रिश्तेदार आशादेवी के विवादित मकान पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों के साथ आया और मकान की दीवार तोड़ने लगा। उसके साथ आए लोगों के पास धारदार हथियार भी थे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया।
गोपीराम का कहना है कि आशा देवी के देवर ने कुछ समय पहले उसे झांसे में लेकर खाली कागज पर साइन करवा लिए और उसके आधार पर यह विवादित मकान निहाल सिंह को बेच दिया। इस झगड़े में घायल लोगों को कोटकासिम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।