फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blind murder case open in ajmer, husband and wife arrest from gurgaon

ब्लाइंड माने जा रहे मर्डर का खुला राज, पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या

Mon, 29 May 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 29 May 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
blind murder case open in ajmer, husband and wife arrest from gurgaon
murder - फोटो : Demo pic
अजमेर जिले के क्रिश्चयनगंज इलाके में एक महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन


उत्तर वृताधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि इलाहाबाद निवासी गिरफ्तार आरोपी राजन केसरी और उसकी पहली पत्नी शालू केसरी है। जानकारी में सामने आया कि आरोपी राजन ने हत्या की शिकार ज्योति से दूसरी शादी की थी। वह वर्ष 2015 से ही राजन के साथ अलग रह रही थी। इस दौरान ज्योति ने एक बेटी को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र तीन माह है। इसके बाद से ही ज्योति ने राजन पर उसकी पहली पत्नी शालू व बेटी से रिश्ता तोड़कर अलग रहने का दबाव डालना शुरु कर दिया। इंकार करने पर वह लड़ाई झगड़ा करने लगी। राजन ने यह बात शालू को बता दी। 
विज्ञापन


तब उन्होंने ज्योति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने क्रिश्चियनगंज थाना इलाके में 22 मई को ईदगाह क्षेत्र रोड पर किराए का मकान लिया। जहां राजन ने बहाना बनाकर ज्योति को वहां बुला लिया। जहां आरोपी दम्पत्ति ने ज्योति का धारदार वस्तु से गला रेता और फिर सिर व मुंह को पत्थर से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद दोनों आरोपी मृतका ज्योति की तीन माह की बेटी को साथ लेकर गुडगांव चले गए।  डीएसपी मीणा के मुताबिक हत्या के दो दिन बाद मकान से दुर्गंध आने पर आसपड़ौस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मकान का दरवाजा तोड़कर देखने पर युवती की लाश पड़ी थी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने बमुश्किल शव की शिनाख्त की।


इसके बाद आरोपियों की तलाश में जुटी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब मौके पर मिले मोबाइल फोन नंबरों के आधार पर साइबर सेल की मदद ली। इसके बाद आरोपियों को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजन ने कबूला कि ज्योति अनैतिक कार्यों में लिप्त थी और अच्छी आमदनी करती थी। ज्योति के रूपयों से ही वह क्रिकेट का सट्टा लगाता था। इससे वह उसे भी नहीं छोड़ना चाहता था और न ही पहली पत्नी को।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed