{"_id":"592c246f4f1c1bf114bdb8ee","slug":"blind-murder-case-open-in-ajmer-husband-and-wife-arrest-from-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड माने जा रहे मर्डर का खुला राज, पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाइंड माने जा रहे मर्डर का खुला राज, पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले के क्रिश्चयनगंज इलाके में एक महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या की थी।
उत्तर वृताधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि इलाहाबाद निवासी गिरफ्तार आरोपी राजन केसरी और उसकी पहली पत्नी शालू केसरी है। जानकारी में सामने आया कि आरोपी राजन ने हत्या की शिकार ज्योति से दूसरी शादी की थी। वह वर्ष 2015 से ही राजन के साथ अलग रह रही थी। इस दौरान ज्योति ने एक बेटी को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र तीन माह है। इसके बाद से ही ज्योति ने राजन पर उसकी पहली पत्नी शालू व बेटी से रिश्ता तोड़कर अलग रहने का दबाव डालना शुरु कर दिया। इंकार करने पर वह लड़ाई झगड़ा करने लगी। राजन ने यह बात शालू को बता दी।
तब उन्होंने ज्योति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने क्रिश्चियनगंज थाना इलाके में 22 मई को ईदगाह क्षेत्र रोड पर किराए का मकान लिया। जहां राजन ने बहाना बनाकर ज्योति को वहां बुला लिया। जहां आरोपी दम्पत्ति ने ज्योति का धारदार वस्तु से गला रेता और फिर सिर व मुंह को पत्थर से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद दोनों आरोपी मृतका ज्योति की तीन माह की बेटी को साथ लेकर गुडगांव चले गए। डीएसपी मीणा के मुताबिक हत्या के दो दिन बाद मकान से दुर्गंध आने पर आसपड़ौस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मकान का दरवाजा तोड़कर देखने पर युवती की लाश पड़ी थी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने बमुश्किल शव की शिनाख्त की।
इसके बाद आरोपियों की तलाश में जुटी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब मौके पर मिले मोबाइल फोन नंबरों के आधार पर साइबर सेल की मदद ली। इसके बाद आरोपियों को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजन ने कबूला कि ज्योति अनैतिक कार्यों में लिप्त थी और अच्छी आमदनी करती थी। ज्योति के रूपयों से ही वह क्रिकेट का सट्टा लगाता था। इससे वह उसे भी नहीं छोड़ना चाहता था और न ही पहली पत्नी को।