{"_id":"59abea3f4f1c1b51738b4faa","slug":"blast-in-puncture-shop-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर की दुकान में भीषण विस्फोट, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंक्चर की दुकान में भीषण विस्फोट, पिता-पुत्र की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
ये दोनों बाप-बेटे दिन रात मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, लेकिन अब ये ऐसा नहीं कर सकेंगे। आज पास ही पंक्चर की दुकान में हुए भीषण विस्फोट ने दोनों की जान ले ली।
घटना अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में राजभट्टा निवासी दीपचंद और उसका बेटा कश्मीर सिंह ट्रक की कमानी ठीक करने का काम कर रहे थे। तभी पड़ोस में पंक्चर ठीक करने की दुकान करने वाला आजम हवा भरने के लिए इंजन चलाकर कही चला गया, जिससे कंप्रेशर की टंकी में ज्यादा हवा भर गई और फट गई। कंप्रेशर टंकी के टुकड़े पास ही काम कर रहे पिता-पुत्र को लगे। ऐसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर एनईबी थाना पुलिस, शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल और नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।