फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blast in puncture shop, two die

पंक्चर की दुकान में भीषण विस्फोट, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 03 Sep 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
blast in puncture shop, two die
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
ये दोनों बाप-बेटे दिन रात मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, लेकिन अब ये ऐसा नहीं कर सकेंगे। आज पास ही पंक्चर की दुकान में हुए भीषण विस्फोट ने दोनों की जान ले ली।
विज्ञापन


घटना अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में राजभट्टा निवासी दीपचंद और उसका बेटा कश्मीर सिंह ट्रक की कमानी ठीक करने का काम कर रहे थे। तभी पड़ोस में पंक्चर ठीक करने की दुकान करने वाला आजम हवा भरने के लिए इंजन चलाकर कही चला गया, जिससे कंप्रेशर की टंकी में ज्यादा हवा भर गई और फट गई। कंप्रेशर टंकी के टुकड़े पास ही काम कर रहे पिता-पुत्र को लगे। ऐसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर एनईबी थाना पुलिस, शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल और नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed