{"_id":"59280c694f1c1b3c65535bce","slug":"bjp-booth-expander-training-camp-opposes-sumedhandanand-saraswati","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में सांसद सुमेधानंद सरस्वती का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में सांसद सुमेधानंद सरस्वती का विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
सांसद सुमेधानंद सरस्वती
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर जिले के नीमकाथाना के मनवार गार्डन में आयोजित भाजपा के बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय सांसद सुमेधानंद सरस्वती का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही विरोध करने का मामला सामने आया है। यह शिविर नीमकाथाना और खंडेला विधानसभा क्षेत्र के बूथ विस्तारकों का प्रशिक्षण शिविर था। जैसे ही सांसद सुमेधानंद प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लामबंद हो गए और उनका विरोध करते हुए नारेबाजी कर दी।
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं और नाहीं क्षेत्र के विकास की समस्याओं पर उनका कोई ध्यान है। अपने प्रति कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ता देख सांसद सुमेधानन्द भी शिविर से उठकर चले गए। इस पर विरोध में जुटे कार्यकर्ता उनके बाहर जाने तक कर रहे कार्यकर्ता भी उनके पीछे बाहर आ गए और आक्रोश जताने लगे। इनमें कुछ लोगों ने सांसद को रोकने के प्रयास भी किए। लेकिन सुमेधानंद नहीं रुके और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। हालांकि मामले को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि एक विधायक से मनमुटाव के चलते सांसद सुमेधानंद सरस्वती का विधायक गुट के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है।