{"_id":"591c00cd4f1c1bfc71f23b37","slug":"bike-ridet-commit-loot-with-two-womens-in-kankroli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकरोली के मुख्य बाजार में फायरिंग कर दो महिलाओं की लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांकरोली के मुख्य बाजार में फायरिंग कर दो महिलाओं की लूटी चेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमंद जिले के कांकरोली कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने बीती देर रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और दो महिलाओं की चेन लूटकर भाग निकले। तब आसपास रहने लोग व दुकानदार वहां इकट्ठा हो गए। चेन स्नेचिंग की दो वारदातों और हवाई फायरिंग से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। तब सूचना मिलने पर कांकरोली व अन्य पुलिस थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि वारदात कांकरोली थाना इलाके में स्थित भगवानदास मार्केट में हुई। जहां बीती रात को लाल कलर की मोटर साइकिल पर बैठकर आए अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर उसकी चेन लूट ली और देसी कट्टे से हवाई फायरिंग कर भाग निकले। वहीं, चेन स्नेचिंग की दूसरी वारदात हाउसिंग बोर्ड कांकरोली में एसबीआई बैंक के पास हुई। पुलिस केस दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। इसके लिए वहां बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक की जा रही है।