{"_id":"59bd094b4f1c1b20688b4e77","slug":"behind-the-bars-delivered-by-addictive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, ये है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने मकानों के ताले तोड़कर माल उड़ाने वाले गिरोह का क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने एक दर्जन से अधिक वारदात अंजाम देना कबूला है। नशे की लत को पूरा करने के लिए गिरोह चोरी करता था।
अजमेर में बढ़ रही चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने दिशा निर्देश दिए थे। इस पर क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने विशेष टीम गठित कर मुखबिरों की सहायता से गिरोह को दबोच लिया। थानाधिकारी गिल ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह सूने मकानों की रैकी करता है। इसके बाद दो लोग ताला तोड़कर घर में घुसते हैं और माल समेटतें हैं, वहीं दो बाहर खड़े रहकर ध्यान रखते हैं। इन्होंने हाल ही में एक दर्जन से अधिक वारदात शहर में करना कबूला है।
गिरोह का सरगना रोशन रैगर है जो कि पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों में संजय नगर निवासी गोलू यादव और अजयसर निवासी सद्दाम है। गिरोह में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। उनका भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही, चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।