फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Before the Election of Gujarat, under the guise of electronic illigal wine smuggling

गुजरात इलेक्शन से बढ़ी मांग, राजस्थान होकर यूं पहुंच रही है हरियाणा निर्मित शराब

Sun, 19 Nov 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 19 Nov 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Before the Election of Gujarat, under the guise of electronic illigal wine smuggling
अवैध शराब के साथ गिरफ्त में तस्कर - फोटो : Vishnu Sharma
गुजरात में चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे है, हरियाणा निर्मित शराब की मांग बढ़ गई है। तस्कर रोज नए-नए तरीकों से शराब की खेप गुजरात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास आज पुलिस ने नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर में अजमेर-चंदवाजी एक्सप्रेस हाइवे पर दौलतपुरा टोल के पास अवैध शराब से भरा एक ट्रक कंटेनर नाकाबंदी के दौरान जब्त किया है। इस शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। ये शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि कंटेनर ड्राइवर सुबे सिंह उम्र 46 साल और खलासी महावीर सिंह उम्र 55 साल को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही महेंद्रगढ़, हरियाणा के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब से भरा हुआ एक कंटेनर अजमेर-चंदवाजी एक्सप्रेस हाइवे पर दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास गुजरने की सूचना मिली थी। इस पर दौलतपुरा पुलिस चौकीप्रभारी हवा सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने टोल टैक्स के पास नाकाबंदी करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यूं छिपाकर ले जाया जा रहा था

Before the Election of Gujarat, under the guise of electronic illigal wine smuggling
wine - फोटो : Demo pic
टोल गेट पर  संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली तो उसमे इलेक्ट्रोनिक उपकरण के कार्टन भरे थे। इनको खोलकर देखा तो उसमे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कार्टन थे। 

एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक जब्त की गई हरियाणा निर्मित शराब अवैध रूप से इलेक्ट्रोनिक आइटम की आड़ में हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। ट्रक में अलग-अलग ब्रांड़ की 1136 अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी। जिनकी कीमत करीब 60 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस का दावा है कि गुजरात चुनावों को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed