फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   baswara rajasthan In a road accident one passenger death and 24 injured

नए साल के पहले दिन रफ्तार बनी जानलेवा, बस पलटने से एक यात्री की मौत, 24 घायल 

Mon, 01 Jan 2018 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 01 Jan 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
baswara rajasthan In a road accident one passenger death and 24 injured
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
नए साल के पहले ही दिन तेज रफ्तार कहर बनकर आई। जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसके साथ मौजूद 24 लोग घायल हो गए। हादसा बस पलटने से हुआ। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में। जहां बांसवाड़ा-उदयपुर हाइवे पर चिड़ियावासा गांव के पास तेज रफ्तार एक बस पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मिनी बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। तब आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद ही मदद में जुट गए।


उन्होंने क्षतिग्रस्त बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस के अनुसार हादसे में बस में सवार गंभीर घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 3-4 यात्रियों को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed