{"_id":"58d91db34f1c1b467763e0c6","slug":"bank-manager-arrested-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबन्दी: इस बैंक मैनेजर ने उठाया था करोड़ों का लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबन्दी: इस बैंक मैनेजर ने उठाया था करोड़ों का लोन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबन्दी की आड़ में कई घोटाले हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सीकर जिले में सामने आया है। यहां अरबन कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर पर इस दौरान करोड़ों रुपए का लोन फर्जी तरीके से उठाने का आरोप है। पुलिस ने मैनेजर करणाराम कटारिया को इन आरोपों के चलते गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि सीकर अरबन काॅपरेटिव बैंक में करणाराम कटारिया शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसने फर्जीवाड़ा करके करीब तीन से चार करोड़ रुपए के लोन उठा लिए।
नोटबंदी के दौरान बैंक में बड़ी मात्रा में रकम जमा हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इस पर महाप्रबंधक बाबूलाल कुमावत ने पुलिस को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने जांच के बाद शाखा प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए सोमवार को करणाराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नोटबंदी के दौरान बड़ी मात्रा में नोट जमा होने पर आयकर विभाग जयपुर की टीम ने बैंक में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान सामने आया कि शाखा प्रबंधक ने फर्जी आईडी लगाकर बोगस ग्राहकों के नाम पर करोड़ों का लोन उठा लिया।