फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bahubali's poster went to see three children, stayed in the temple

बाहुबली का पोस्टर देखने गए तीन बच्चों ने उड़ाई नींद

Thu, 25 May 2017 05:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 25 May 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
 Bahubali's poster went to see three children, stayed in the temple
bahubali2 - फोटो : google
भारत की ब्लॉक बस्टर मूवी बाहुबली—2 द कन्क्लूजन का क्रेज अभी भी लोगों में बरकरार है। इसे पसंद करने वाले दर्शकों की दीवानगी भी कोई कम नहीं है। जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में रहने वाले तीन मासूम बच्चों की बाहुबली फिल्म के प्रति दीवानगी ने उनके परिवार वालों और पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन


दरअसल, झोटवाड़ा के सत्य नगर कॉलोनी में रहने वाले दो भाई आयुष सैन 12, हिमांशु 9 और उनका पड़ौसी अमित 9 बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से साइकिल लेकर बाहुबली पिक्चर का पोस्टर देखने निकल गए। वे तीनों झोटवाड़ा पुलिया के पास हाइपर सिटी मॉल पहुंचे जहां एक मल्टिप्लेक्स में यह पिक्चर लगी थी। मॉल में बाहुबली पिक्चर के पोस्टर देखकर आनंद लेने, वहां घूमते और मौज मस्ती करते हुए तीनों बच्चों को रात हो गई। तब उन्हें घर जाने पर माता—पिता की डांट पड़ने का डर लगा। इसी डर से वे तीनों घर के नजदीक स्थित एक मंदिर में पहुंचे और वहीं ठहर गए। दूसरी तरफ, दोपहर को घर से निकले तीनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तब परिजनों को चिंता होने लगी।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को उनके दोस्तों और पड़ौसियों के यहां तलाशना शुरु कर दिया। कुछ पता नहीं चला तब झोटवाड़ा थाने पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दी। तीनों बच्चों के एकाएक गायब होने से पुलिस भी गंभीर हो गई और अलग— अलग टीमें बनाकर तलाश शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सत्या नगर निवासी बच्चों के शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस रातभर बच्चों को तलाशती रही। बच्चे घर से निकल कर हाईपरसिटी मॉल पहुंच गए और वहां पर घूमने के दौरान उनको रात हो गई।


माता.पिता के डर से बच्चे घर लौटने की बजाय शिल्प कॉलोनी में स्थित तेजाजी मंदिर में जाकर सो गए। अलसुबह करीब साढ़े चार बजे तीनों बच्चे अपने घर पहुंच गए। जांच अधिकारी एसआई महावीर ने बताया कि  आयुष छठी कक्षा और हिमांशु व अमित तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। तीनों घर से दोपहर करीब तीन बजे निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed