फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   baba virendra dev dixit-s ashram visited by Child commissions

आयोग ने इस रेपिस्ट बाबा के आश्रम को बताया 'कैदखाना', मिले कुछ एेसे हालात

Fri, 12 Jan 2018 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
baba virendra dev dixit-s ashram visited by Child commissions
वीरेन्द्र देव दीक्षित का अाश्रम
दिल्ली के 'राम रहीम' कहे जा रहे वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों को लेकर अब बाल आयोग ने तीखे तेवर दिखाए हैं। बाल आयोग ने राजस्थान के माउंट आबू और आबू रोड स्थित वीरेंद्र देव की आश्रमों को कैदखाने की संज्ञा दी है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से इन जगहों का दौरा किया गया। इसके बाद आश्रमों को गैरकानूनी बताते हुए लड़कियों को तुरंत प्रभाव से मुक्त करवाने के लिए कहा गया है। राज्य बाल आयोग की सदस्य उमा रत्नू ने कहा कि आश्रम की स्थिति कैदखाने की तरह है। यहां मौजूद लड़कियों की उम्र भी 18 साल से कम है। वहां रहने खाने व सोने के इंतजाम नहीं हैं। इन लड़कियों की व्यवस्था तुरंत दूसरी तरफ करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नहीं घुसने दिया था पुलिस को

baba virendra dev dixit-s ashram visited by Child commissions
वीरेन्द्र देव दीक्षित
कुछ दिन पहले बाबा वीरेंद्र देव का एक आश्रम राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित आबूरोड में मिला है। पुलिस यहां पहुंची तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया गया। पूछताछ में यह आश्रम महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोपी देव दीक्षित का होना बताया गया। इस आश्रम के बाहर नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा बोर्ड नहीं लगा हुआ है। चार मंजिला इस आश्रम की किलेबंदी की हुई है।

गौरतलब है कि 70 साल के वीरेंद्र देव दीक्षित पर आरोप है कि इसके आश्रम में लड़कियों को कैद करके नशे की हालत में रखा जाता है और उनका यौन शोषण होता है। वीरेंद्र देव के विरुद्ध यौन उत्पीड़न, पुलिस मुठभेड़ और कई अन्य संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed