{"_id":"595e11654f1c1bd1068b4814","slug":"awaara-bull-ran-and-took-the-life-of-the-elderly-man-caught-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड दौड़ा और बुजुर्ग की जान ले ली, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवारा सांड दौड़ा और बुजुर्ग की जान ले ली, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक लापरवाही के कारण आवारा पशु मौत बनकर घूम रहे हैं। इसकी बानगी है बीती शाम एक आवारा सांड ने बाइक सवार बुजुर्ग की जान ले ली।
हैरत करने वाला यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसने भी हादसे की इस फुटेज को देखा उसे यकीन ही नहीं हुआ। हादसा कल देर शाम को राजस्थान के श्रीगंगानागर जिले में हनुमानगढ़ रोड पर विश्वास विद्या मंदिर के सामने हुआ। जिसमें 65 वर्षीय स्थानीय निवासी सतीश तलवार की मौत हो गई। सांड के सींग से उनके गले में गहरा जख्म हो गया था।
जानकारी के अनुसार, कल शाम को सतीश तलवार बाइक पर हनुमानगढ़ रोड से गुजर रहे थे। तभी वहां कुछ देर से खड़ा एक आवारा सांड दौड़ता हुआ बाइक पर आ रहे सतीश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़ा। सांड के सींग से उनके गले में गहरा जख्म हो गया।
हादसे के बाद सतीश डिवाइडर से भी टकरा गया। एक बार उठकर बैठे फिर वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुके। उन्होंने मदद कर गंभीर घायल सतीश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।