फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Attempting to blow a ATM by putting a detonator in Ajmer, Siren played ran crook

डेटोनेटर लगाकर ATM उड़ाने का प्रयास, सायरन बजा तो भागे बदमाश

Tue, 06 Jun 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 06 Jun 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
 Attempting to blow a ATM by putting a detonator in Ajmer, Siren played ran crook
डेटोनेटर वहीं एटीएम में लगा रह गया - फोटो : Amar Ujala
अजमेर जिले के सरवाड़ उपखण्ड क्षेत्र के सावर इलाके में बीती देर रात बदमाशों ने बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम मशीन को उड़ाकर रूपए लूटने का प्रयास किया। लेकिन वारदात के वक्त एटीएम में डेटोनेटर लगाते ही सायरन बज गया। गश्त पर मौजूद पुलिस भी एक्टिव होकर तत्काल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जिससे बदमाशों के मंसूबों पर पानी फिर गया और वे भाग निकले। इस दौरान उनका डेटोनेटर वहीं एटीएम में लगा रह गया। जिसे सावर थाना पुलिस ने जब्त कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन


सावर थानाधिकारी जगदीश चौधरी ने बताया कि देर रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस को एटीएम का सायरन बजने की आवाज सुनाई दी। जब वह बैंक आॅफ बदौड़ा के एटीएम पर पहुंचे तब वहां कोई नजर नहीं आया। पुलिस ने एटीएम के केबिन में घुसकर मौका मुआयना किया तो वहां बारूद से भरा डेटोनेटर मशीन में फंसा नजर आया। जिसे देखकर पुलिस ने माजरा भांप लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में हुलिया आने की संभावना

 Attempting to blow a ATM by putting a detonator in Ajmer, Siren played ran crook
एटीएम में लगाया डेटोनेटर - फोटो : Amar Ujala
पुलिस का मानना है कि अज्ञात बदमाश बीओबी के एटीएम में रुपए लूटने के इरादे से वहां पहुंचे। उन्होंने बारुद से भरे डेटोनेटर को एटीएम में लगा दिया। वहां ब्लास्ट होता इसके पहले सायरन बज गया। इससे बदमाश घबराकर भाग निकले और गश्त पर मौजूद पुलिस सतर्क होकर तत्काल एटीएम पर पहुंच गई। इससे बड़ी वारदात होने से बच गई।

पुलिस का मानना है कि यदि ब्लास्ट होता तो एटीएम के अलावा आस-पास का क्षेत्र भी प्रभावित हो सकता था। पुलिस का दावा है कि वारदात से पहले बदमाशों ने जरुर इस एटीएम की रैकी की होगी। इसके बाद ही वे यहां पहुंचे। इससे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में उनका हुलिया आने की पूरी संभावना है। इससे पुलिस बाजार में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed