{"_id":"58fb25404f1c1bd7798b4b8e","slug":"attempt-to-rape-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस के कपड़े लेने आई नाबालिग पर थी बुरी नजर, पुलिस ने अरेस्ट किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेस के कपड़े लेने आई नाबालिग पर थी बुरी नजर, पुलिस ने अरेस्ट किया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में प्रेस के कपड़े लेने गई नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मासूम का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाकर जांच शुरू कर दी है।
प्रशिक्षु आरपीएस गीता चौधरी ने बताया कि अजयनगर स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहने वाले 52 वर्षीय एस.के. शिवनानी के घर मासूम प्रेस के कपड़े लेने के लिए गई। इस पर शिवनानी ने मासूम को कमरे में आकर कपड़े लेने के लिए कहा। जैसे ही मासूम कमरे में पहुंची शिवनानी ने कमरा बंद कर दिया और मासूम के आगे रुपए से भरा पर्स रख दिया। इसके बाद मासूम को कहा कि जितने रुपए चाहिए वह रख ले और ऐसा कहते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
मासूम ने इसका विरोध किया और बमुश्किल शिवनानी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचते ही उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आस-पास के लोगों को भी इस बारे में बताया। सभी एकजुट होकर शिवनानी के घर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने यहां पर शिवनानी को घर से निकालकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो, एससी—एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।