फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   attacked on the bus conductor roadways bus and looted

हरियाणा रोडवेज बस के कंडक्टर पर हमला, लूटपाट कर भागे बदमाश

Thu, 13 Jul 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 13 Jul 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
attacked on the bus conductor roadways bus and looted
loot demo pic - फोटो : Demo pic
स्कार्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा रोडवेज की बस को जबरन रुकवाया और फिर  सरेराह ड्राइवर—कंडक्टर पर हमला कर लूटपाट की। यह वारदात अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके में नारनौल रोड पर आज तड़के हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो सवार कुछ बदमाशों ने बहरोड़ थाना इलाके में नारनौल रोड़ पर भारतीय स्कूल के सामने हरियाणा रोडवेज बस को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट कर करीब पांच हजार रुपए नकद और लगभग 25 हजार रुपए के टिकट लूटपाट कर भाग निकले। घटना के बाद नारनौल रोड पर लोगों में अफरा—तफरी मच गई।
विज्ञापन


यह बस भिवानी से अलवर आ रही थी। तभी स्कार्पियो ने ओवरटेक करते हुए बस को रुकवाया।उसमें करीब आठ—दस बदमाशों ने ड्राइवर—कंडक्टर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हमले में घायल हुए ड्राइवर—कंडक्टर को उपचार के लिए बहरोड़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि हरियाणा सीमा से सटे होने के कारण नेशनल हाईवे नंबर 8 और नारनौल रोड पर इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed