{"_id":"5979d4054f1c1bbb5f8b47c7","slug":"attack-on-the-highway-throwing-glass-pieces-and-nails-loots-the-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर संभलें, कांच के टुकड़े फेंककर लूटपाट करता है गिरोह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर संभलें, कांच के टुकड़े फेंककर लूटपाट करता है गिरोह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर कांच के टुकड़े और कीलें बिछाकर लूटपाट करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। हथियारों के बल पर यह गिरोह सवारियों को धमकाकर डराता है।
एसपी धौलपुर राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र गुर्जर, गुड्डू गुर्जर और हेम सिंह गुर्जर है। इनके खिलाफ धौलपुर जिले के अलावा करौली और बयाना में लूट व हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक लूट की वारदात व्यापारी शुभम मंगल से हुई। वह 5 जून को अपने चाचा हरिओम के साथ अपने पिता विनोद मंगल को ग्वालियर में डॉक्टर को दिखाकर कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इस गिरोह के पांच सदस्यों ने नेशनल हाइवे नंबर 11बी पर मडोना गांव के पास गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

हथियार दिखाकर बना लिया बंधक
demo pic
- फोटो : Demo pic
शुभम ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने रास्ते पर पहले ही कांच के टुकड़े व कीलें फेंक दी। इससे उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। वह टायर बदलने हाइवे पर उतरा तो हथियारबंद बदमाशों ने रात करीब 12 बजे हथियार दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरे उन्हें मडोना के जंगल में ले गए और मोबाइल फोन और नगदी लूट वहां से भाग निकले।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर लुटेरों का सुराग मिला। इस पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को धरदबोचा।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर लुटेरों का सुराग मिला। इस पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को धरदबोचा।