{"_id":"58e23f854f1c1bf0125b3d74","slug":"assistent-sub-inspector-trapped-by-acb-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पीने के बहाने थड़ी पर रिश्वत लेने पहुंचा एएसआई, एसीबी ने धरदबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय पीने के बहाने थड़ी पर रिश्वत लेने पहुंचा एएसआई, एसीबी ने धरदबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीलवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को एक सहायक पुलिस निरीक्षक उम्मेद सिंह को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसीबी की भीलवाड़ा यूनिट के इंस्पेक्टर हनुमान सिंह ने की। एसीबी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एएसआई उम्मेद सिंह भीलवाड़ा के पारोली पुलिस थाने में तैनात है। उसके खिलाफ बागूदार गांव निवासी छोटू गुर्जर ने एसीबी में शिकायत की थी।
जिसमें बताया कि सरसों की खरीद फरोख्त में रुपए हड़पने के मामले में छोटू ने चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू जैन के खिलाफ पारोली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। केस का अनुसंधान अधिकारी एएसआई उम्मेद सिंह था। वह मुकदमे में आरोपी चंदू के खिलाफ कार्रवाई करने की एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर छोटू ने एसीबी को शिकायत की। जिसका सत्यापन 31 मार्च को हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को एएसआई उम्मेद सिंह ने परिवादी छोटू सिंह को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस थाने के समीप एक चाय की थड़ी पर बुलाया। वहां चाय पीने के बहाने एएसआई उम्मेद सिंह ने छोटू सिंह से चार हजार रुपए की रिश्वत ले ली। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने उम्मेद सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।