{"_id":"596e1d764f1c1b00478b4875","slug":"assistent-secretary-of-agricultural-produce-market-caught-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए रिश्वत लेते पकड़ा गया कृषि उपज मंडी का सहायक सचिव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इसलिए रिश्वत लेते पकड़ा गया कृषि उपज मंडी का सहायक सचिव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज कृषि उपज मंडी के सहायक सचिव रामचरण मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह रिश्वत लाइसेंस रिन्यू करने की एवज में ली जा रही थी।
कार्रवाई एसीबी के प्रभारी डीएसपी सालेह मोहम्मद के नेतृत्व में की गई। डीएसपी ने बताया कि रामचरण मीणा अलवर में कृषि उपज मंडी में सहायक सचिव है तथा अलवर के बस स्टैंड के समीप स्थित भैरूं का चबूतरा मोहल्ला में रहता है। उसके खिलाफ थानागाजी निवासी महेशचंद सैनी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसने विष्णु वेजिटेबल एंड फूड्स के नाम से लाइसेंस लिया हुआ था। 15 जुलाई को आरोपी रामचरण मीणा थानागाजी पहुंचा और महेश चंद सैनी से बातचीत कर बताया कि लगातार व्यापार नहीं करने से उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। उस लाइसेंस को रिन्यू करने की एवज में छह हजार रुपए की रिश्वत मांगी और परेशान करने लगा।
महेशचंद की शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी टीम ने आज ट्रेप की योजना बनाई और महेशचंद की बातचीत आरोपी रामचरण से करवाई। तब रामचरण ने उसे रिश्वत की रकम लेकर बसस्टैंड पर बुलाया। जहां रिश्वत लेकर जेब में रखते ही एसीबी ने आरोपी रामचरण को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।