फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   assistant engineer caught with a bribe of 1 lakh rupees by acb

एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया AEN

Wed, 04 Oct 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 04 Oct 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
assistant engineer caught with a bribe of 1 lakh rupees by acb
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएचईडी के सहायक इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह दो कांट्रेक्टरों से बिल पास करने की एवज में सवा दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ एसीबी के एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खगेश जोशी है। वह जल संसाधन विभाग, जिला बांसवाड़ा में सहायक अभियंता है। इस संबंध में प्रतापगढ़ जिले में नाकोड़ा नगर निवासी सूरज शर्मा और पैलेस रोड निवासी शूरवीर सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि वे कांट्रेक्टर है। घाटोल उपखंड के नालपाड़ा गांव व कुंडलावा नाला क्षेत्र में कच्चे तालाब का निर्माण कार्य करवाया था। जिसका बिल पास करने की एवज में आरोपी जेईएन खगेश जोशी ने कमीशन की एवज में सवा दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी

assistant engineer caught with a bribe of 1 lakh rupees by acb
bribe - फोटो : Demo pic
इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें 26 सितंबर को आरोपी जेईएन खगेश जोशी ने परिवादी कांट्रेक्टरों से 25 हजार रुपए की रिश्वत ली। शेष रकम की दूसरी किश्त 1 लाख रुपए आज जल संसाधन खंड, बांसवाड़ा के आॅफिस में देना तय हुआ। 

परिवादी रुपए लेकर वहां पहुंचे। जहां रिश्वत की रकम लेकर जेईएन खगेश जोशी ने अपने पास रख लिए। तभी एसीबी टीम ने आरोपी जेईएन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई चित्तोड़गढ़ एसीबी चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आवास पर भी एसीबी टीम ने तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed