फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   asi trap take bribe in sikar by acb rajasthan

सीकर में कार्यवाहक थानाप्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 18 May 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 18 May 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
asi trap take bribe in sikar by acb rajasthan
accused asi girdhari lal trap - फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर देहात की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सीकर जिले के अजीतगढ़ थाने के कार्यवाहक थानाप्रभारी गिरधारी लाल को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी वीरेंद्र सिंह ने एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उन्होंने अजीतगढ़ थाने में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमे के अनुसंधान अधिकारी और कार्यवाहक थाना इंचार्ज एएसआई गिरधारी लाल है, जो कि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में शीघ्र चालान पेश करने और सख्त कार्रवाई करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। साथ ही धमका भी रहा है कि रिश्वत की राशि देने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर देहात नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवा कर परिवादी वीरेंद्र को गुरुवार को अजीतगढ़ थाने भेजा गया। वहां ज्योंही कार्यवाहक थाना इंचार्ज गिरधारी लाल ने रिश्वत की रकम 7 हजार रूपए लिए। तभी एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed