फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arrested three looted robbers in jaipur

आॅटोरिक्शा में घूमकर राहगीरों से लूटपाट के तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 18 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
Arrested three looted robbers in jaipur
arrested - फोटो : Demo pic
शहर में देर रात आॅटोरिक्शा में सवार होकर रैकी के बाद राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी किशन रैगर, बबलू उर्फ ओमप्रकाश और इकराम उर्फ इमरान है। तीनों ही आगरा रोड पर पालडी मीणा स्थित जेडीए कॉलोनी, थाना खोहनागोरियान इलाके में रहते है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आॅटोरिक्शा जब्त किया है। यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट के साउथ जिले में ज्योति नगर थाना पुलिस ने की।
विज्ञापन


लूटपाट के शिकार परिवादी इरफान खान ने 15 अप्रैल को ज्योतिनगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 10 अप्रैल को देर रात को अपने आॅटोरिक्शा में सवारी बैठाकर राजमन्दिर से रामबाग सर्किल के लिए रवाना हुआ था। तभी एसएमएस स्टेडियम गेट पर एक सवारी बनकर खड़े एक व्यक्ति ने ईशारा कर इरफान का आॅटोरिक्शा रूकवाया। इरफान ने आॅटो रोका तभी पीछा करते हुए आ रहा एक आॅटोरिक्शा वहां आकर रुका। जिसमें सवार तीनों बदमाशों ने इरफान से मारपीट कर मोबाईल फोन, कागजात, चांदी की चेन व ब्रासलेट लूटा और आॅटोरिक्शा में बैठकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसीपी अशोक नगर रामगोपाल शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी ज्योतिनगर रघुवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की तलाश शुरु की। सोमवार देर रात को रामबाग सर्किल पर एक आॅटोरिक्शा में तीन युवकों के संदिग्ध हालत में बैठे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने वर्ष 2004 में सिन्धीकैंप थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज होना बताया। इसके बाद दिसम्बर 2016 में चैनपुरा रोड पर सवारी से रुपए लूटकर भागने, जनवरी 2017 में एक पैदल राहगीर से गलतागेट में मोबाइल लूटने, फरवरी 2017 मे खोनागोरियान थाने में ट्रक लूटने की जानकारी दी। 


इस गिरोह फरवरी 2017 में अजमेरी गैट, रैल्वे स्टैषन सिंधीकैम्प, रामबाग, नारायणसिंह सर्किल, राजमंदिर, पोलो विक्ट्री, एमआई रोड, लक्ष्मी मंदिर, टोंक रोड और ब्रह्मपुरी इत्यादि जगहों से सवारियों को आॅटोरिक्शा में बैठाकर मारपीट कर लूटपाट करने की करीब 20 से 25 वारदातें कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed