फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Army and police jawans clashes in alwar

सेना के जवान को पुलिस ने मारा थप्पड़, ये है पूरा मामला

Sun, 31 Dec 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Army and police jawans clashes in alwar
demo pic
दशहरा मैदान के पास आज सेना के जवानों और पुलिस के जवानों में मारपीट हो गई। जिसके बाद शिवाजी पार्क पुलिस ने 3 जवानों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सांवरिया ने बताया कि ट्रेड फेयर में कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एक युवक को ट्रेड फेयर के बाहर से पकड़ा। इस पर दो अन्य साथियों ने आरोपी को पकड़ने का विरोध किया। बाद में पता चला कि ये तीनों ही सेना के जवान थे। इस दौरान पुलिस के जवान ने सेना के जवान को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख एक जवान को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। बाकी दो जवान भी थाने पहुंच गए।


थाने में पुलिस और सेना के जवानों के बीच फिर मारपीट हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हवालात में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मंगलासर छावनी के सीओ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और उसके बाद तीनो जवानों को जमानत पर छोड़ने की बात कही गई। इस दौरान शिवाजी पार्क पुलिस थाने के बाहर एकत्रित युवाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सेना के जवान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed